इछावर 14 अप्रैल,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम समापुरा  में जंगली जानवर ने दस्तक देते हुए बकरी को अपना शिकार बनाया।

जानकारी  अनुसार मंगलवार दोपहर पश्चात एक बकरी पर किया हमला, राजबक्श किसान अपने खेतों पर  गाय,भैंस,बकरा-,बकरी बेल लेकर गए थे। वह मवेशियां चरा रहे थे।
तभी थोड़ी देर बाद किसी जानवर ने बकरी पर हमला किया।बकरी चिल्लाकर भागी, किसान राजबक्श  मकसूद खां, असद खां चिल्लाकर सबके सब मौजूद व्यक्ति उस ओर दौड़े तो जानवर भाग गया।लेकिन तबतक जानवर हमला बोलकर बकरी के थन खा चुका था।बकरी के गले पर भी  हमला किया गया। राजबक्श, का कहना है कि आज से लगभग 2 महीने पहले भी उनकी एक बकरी खा गया था उनका कहना है कि तेंदुआ और बिदगड़ा इधर आते-जाते रहते हैं। संभवतः इन्हीं मे से किसी एक ने बकरी को शिकार बनाया। जिंदा बकरी नाजुक हालत मे है जिसके बचने की संभावना फिलहाल ना के बराबर है बताई जा रही है।
Share To:

Post A Comment: