आवारा हाथी ने बनाया एक व्यक्ति को शिकार,
अस्पताल मे मौत


सिवनी,  एमपी मीडिया पाइंट 

सिवनी जिले के उत्तर सामान्य वन मंडल के वन परिक्षेत्र घंसौर में इन दिनों हाथियों की आमद से लोग खासे परेशान हैं हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग लगातार मोनिटरिंग भी कर रहा है मगर हाथियों के आतंक की लगातार खबरें आ रही हैं।
जानकारी अनुसार घंसौर के केदारपुर बीट के जामुनपानी गांव  मे हाथियों ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया जिसकी उपचार के दौरान  की मौत हो गई । 

बताया जा रहा है कि जामुनपानी गांव का युवक गिन्नी मरावी महुआ बीनने पास के जंगल मे गया हुआ था। इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया।वन विभाग की टीम को युवक लहूलुहान अवस्था मे मिला जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। अस्पताल मे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। बतादें कि सिवनी जिले के जंगली इलाकों मे कुछ दिन पूर्व दो हाथी भटके देखे गए थे। तभी से क्षेत्र के कई ग्राम्यांचलों मे हड़कंप की स्थिति व्याप्त है।
Share To:

Post A Comment: