Home
Unlabelled
आष्टा: रायसेन मे निकले संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता...
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,रायसेन में निकले कोरोनो संक्रमितों ने बड़ाई चिंता,रायसेन में निकले कोरोनो पॉजिटिव,आष्टा के ग्रामीण क्षेत्रों में कर गए भ्रमण, सीएमएचओ ने आष्टा बीएमओ के साथ की मॉनिटरिंग,
बोले- अभी जिले में कोई कोरोनो पॉजिटिव केस नहीं
दिनेश शर्मा, आष्टा एमपी मीडिया पाइंट
रायसेन मुख्यालय में कोरोना वायरस के 3 और संक्रमित मिले हैं। तीन दिन पहले रायसेन के वार्ड नंबर 6 में एक मरीज मिला था। अब रायसेन जिले में मरीजों की संख्या 4 हो गई है। जिला मुख्यालय के ये वही इलाके हैं जहां जमातों का मूवमेंट ज्यादा हुआ । वही सोमवार को रायसेन में जिन 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से एक सीहोर जिले की आष्टा तहसील से तो दूसरा सोहागपुर से गया था,लेकिन यह लोग 21 मार्च को ही वापस रायसेन पहुंच गए थे।
हालांकि आष्टा और सोहागपुर से लौटे दोनों मरीज रायसेन के ही रहने वाले हैं।रायसेन जिला प्रशासन को इनके दूसरे शहर से आने की जानकारी मिलने के बाद इन्हें रायसेन के दरगाह में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था।वही रायसेन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होशंगाबाद और सीहोर जिला प्रशासन को इनके कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है।इसके बाद यह जानकारी मिलते ही जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ और तत्काल मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर डेहरिया आष्टा पहुंचे जहा आष्टा बीएमओ प्रवीण गुप्ता से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही पता लगाया जा रहा है कि ये युवक कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले । प्राप्त जानकारी अनुसार यह लोग जमाती बताये जा रहे हैं और आष्टा के खाचरौद, सिद्धिगंज, पगारिया, नीलबड़ बुरानाखेड़ी, खजुरिया कासम आदि गांवों में गए थे अब स्वास्थ्य विभाग इन गांवों पर नजर बनाए हुए है और जिन लोगो के संपर्क में यह युवक आये थे उनके सेंपल लेकर जांच के लिये भेजेगा । और बतौर एहतियात इन गांवों से लगभग 29 लोगो को आष्टा मॉडल स्कूल मुगली रोड पर कवारेंटिंन कर दिया है।
सीएमएचओ सुधीर डेहरिया से मिली जानकारी अनुसार 21 मार्च को ही यह युवक आष्टा से रायसेन पहुँच गया था वहीं आज भोपाल एम्स से इसकी रिपोर्ट कोरोनो पॉजिटिव आयी । डा. सुधीर डेहरिया ने स्पष्ट बताया कि जिले में अब तक कोई कोरोनो पॉजिटिव केस नहीं पाया गया ।इस कारण ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई जा रही । वैसे यह युवक रायसेन निवासी ही है ।
फिर भी मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और आष्टा के कौन-कौन से स्थानों पर किससे मिले और किनके संपर्क में रहे। इनके सेंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग जांच हेतु भेजेगा। ब्लड सेम्पल के लिए आष्टा में भी टीम बना दी गयी है ।रोजाना सेम्पल भेजे जा रहे हैं कल भी 11 सेम्पल भेजे गए है ।
बतादें कि रायसेन में सोमवार सुबह जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें से दो जमात में आष्टा के कई गांवों और सोहागपुर गए थे।
वही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने ध्यान नहीं देने की अपील की आमजन से । स्वास्थ विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
Back To Top
Post A Comment: