Home
Unlabelled
नगरपालिका निर्वाचन हेतु इछावर नगरीय निकाय अन्तर्गत 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक दावे/आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे . . .सीहोर 26 सितंबर,2020// एमपी मीडिया पाइंट---- तहसीलदार एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इछावर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इछावर को निर्देशित किया गया है कि नगरपालिका निर्वाचन के लिए 28 सितंबर से 7 अक्टूबर 2020 तक प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक (रविवार को छोड़कर) नगर पालिका निर्वाचन के अन्तर्गत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 के तहत नगर के 15 वार्डों में निर्धारित दावे/आपित्त पर प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावे/आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस संबंध में संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से कराई जाकर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें।

Post A Comment: