46 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 406 है

दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई कुल मृत्यु संख्या 41

सीहोर 13 अक्टूबर,2020,   

एमपी मीडिया पाइंट         

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 46 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 13 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति गुलजारी का बगीचा, बह्रमपुरी, वार्ड नं 2, नवजीवन कॉलोनी, संजय नगर, मंडी, आराकस मोहल्ला, चाण्क्यपुरी, सिंधी कॉलोनी, गुलाब विहार के निवासी है। श्यामपुर अन्तर्गत 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो जमुनिया, विछिया, सुलतानपुर, खजुरिया, सिराड़ी, शेखपुरा, के निवासी हैं। 

 


आष्टा विकासखंड से 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो अंजली नगर, बैदाखेड़ी, मैना, रुपेटा, कन्नोद मिर्जी, इंदिरा कॉलोनी, अतरालिया के निवासी हैं। इछावर से 4 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं जो, विसनखेड़ी, धामन्दा, रामनगर, लसुड़िया कांगर के निवासी हैं। 
नसरूल्लागंज अंतर्गत छापरी, श्रषिनगर, तिलाड़िया, बालागांव, इंदौर रोड़, के 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव की संख्या 406 है। आज 23 व्यक्तियों को रिकवर होने के डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 1477 है। आज कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुइ है। संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 41 है। आज 347 सैम्पल लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 28 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 79, आष्टा से 91, इछावर से 75, श्यामपुर से 43, बुदनी के 31 सैम्पल लिए गए है।

Share To:

Post A Comment: