ब्रिजिशनगर मे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ली जनसभा,डाबरी मे किया स्कूल भवन का शुभारंभ



ब्रिजिशनगर,  एमपी मीडिया पाइंट 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को नसरुल्लागंज ब्लाक के ग्राम डाबरी एवं इछावर ब्लाक के ग्राम ब्रिजिशनगर पहुंचे। ग्राम डाबरी मे उन्होंने शा स्कूल भवन का शुभारंभ किया वहीं ब्रिजिशनगर मे जनसभा को संबोधित किया। 
ब्रिजिशनगर की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा प्रदेश  सरकार किसान के सां छलावा कर रही है जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत कृषकों से सीधे-सीधे झूठ बोला गया किसान भाइयों से कांग्रेस की सरकार ने कहा गया था कि दो लाख  रुपए माफ किए जाएंगे लेकिन किसान भाइयों को उसका महिनों से इंतज़ार है किसानों से जबर्दस्ती  हरे-पीले फॉर्म भरवाए जा रहे हैं कांग्रेस सरकार के खिलाफ हम और आप मिलकर आगामी 26 फरवरी को सीहोर जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देंगे इस अवसर पर सभी किसान भाइयों से  एवं ग्रामीणों से अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और  हमारे साथ ज्ञापन दें।
चौहान ने कहा कि अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटारसी आ रहे हैं मोदी जी के कार्यक्रम को भी सफल बनाना है।
इस अवसर पर इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, बुधनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ भाटी,ब्रिजिशनगर के सरपंच गुड्डी बाई राठौर प्रतिनिधि ज्ञानसिंह राठौर एवं  ब्रिजिशनगर मंडल अध्यक्ष भवानी मेवाडा, बोरदीकला के पूर्व सरपंच पप्पू नागर  इस मौके पर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: