सिराड़ी गांव मे बाढ़ जैसे हालात, कई घरों मे घुसा पानी,श्यामपुर,इछावर सहित जिले के कई नगरों मे भारी बारिश
सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के कई नगरों मे भारी बारिश का दौर जारी है। कई गांवों की निचली बस्तियां जलमग्न हैं। नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं और अनेक गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा हुआ है।
सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिराडी में लगातार हो रही बारिश से नदी के किनारे से लगे घरों में पानी भरा गया। लोगों के घरो का सामान व बिस्तर गिले हो गए और जीना दुश्वार हो गया। कई पेड़ भी गिरे वहीं आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, मंदिरों में भी पानी भरा गया। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है ऐसे मे हालात
ओर भी बिगड़ सकते हैं।


Post A Comment: