पारखी निगाहों से गुजरी मुगली की तस्वीर 



सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

समर्थन संस्था द्वारा संचालित वाष परियोजना के ग्राम पंचायत मुगली में कचरा प्रबंधन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणएवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में जिले की 3 ब्लाक इच्छावर, सीहोर, आष्टा के लगभग 50 पंचायतों  के 120 पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक, समिति सदस्य उपस्थित हुए।  

बतादें कि ग्राम पंचायत मुगली जिले की कचरा प्रबंधन का अग्रणी कार्य करने वाली पंचायत है। जो विगत 6 माह से कार्य को निरन्तर संचालित कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति सदस्य नाथू सिह ,चन्दर सिंह  ,सरपंच प्रतिनिधि सतीष सोनानिया एवं पंचायत सचिव गोपाल पटेल व समर्थन से जीत परमार, विनोद ने अपने अनुभवों को साझा किया।
  खाद बना कर कचरे को कंचन मे बदलने की प्रकिया को विस्तार से समस्त प्रतिभागीयों को बताया गया। गांव में किस प्रकार गंदे पानी की निकासी एवं जल संरक्षण की सरंचनाओं प्रतिभागियों ने देख उनके लाभ को जाना। 
 कार्यक्रम में जनपद पंचायत के ब्लाक समन्वयक गौरव राठौर ने बताया गया कि यह एक बहुत अच्छी पहल है किस प्रकार कन्वजेंस और पंचायत की भागीदारी से कार्य को किया जा सकता है। उक्त जे पंचायतें रूचीकर है उनमे उक्त मॉडल के आगे बढानें के प्रयास करेगें।

राजेश बनासिया की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: