Home
Unlabelled
सीहोर: हड़ताली अतिथि शिक्षकों ने गाए श्रीराम भजन
अतिथि शिक्षकों ने मंत्री को ज्ञापन देकर गाया रघुपति राघव राजा राम....
अनिश्चितकालीन हड़ताल से बिगड़े सरकारी स्कूलों के हालात,
अतिथि शिक्षकों की सुध लेने को तैयार नहीं प्रदेश सरकार,
नियमितिकरण की मांग को लेकर छह दिनों से जारी प्रदर्शन 
सीहोर 07 दिसंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
अतिथि शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने और शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को बीएलओ बनाने का खामियाजा विद्यार्थियों को हीं भुगतना पढ़ रहा है। अतिथियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। प्रशासन के द्वारा एक दिवसीय कॉपी चैकिंग अभियान में हड़ताल का असर खुलकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आ गया है। इधर प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को टाउन हाल में ज्ञापन देने के बाद अतिथि शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर रघुपति राघव राजा राम ढ़ोलक मजिरों के साथ गाकर शनिवार को अपना दुख व्यक्त किया है। अतिथि शिक्षक लगातार बीते छ: दिनों से हड़ताल पर बने हुए है इस के बाद भी प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों की सुध नहीं ली है। प्रशासन का कोई अधिकारी धरना स्थल पर अबतक नहीं पहुंचा है।
सुनिश्चित नहीें है रोजगार
संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ·के पदाधिकारी अतिथि शिक्षकों का कहना है की बीते दस से बाहर सालों से सरकार स्कूलों में अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे है। अतिथि शिक्षकों का भाजपा सरकार ने भी केवल शोषण हीं किया है। पूर्वति सरकार ने नियमितिकरण के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए थे। कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में अतिथि शिक्ष्कों का नियमितिकरण करने का वादा किया था । प्रदेश मेें कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी अतिथियों को नियमित नहीं किया गया है। जिस से अतिथि शिक्षक सुनिश्चित रोजगार को लेकर परेशान है।
गुरूजी की तर्ज पर करों नियमित
नियमितिकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक अबतक प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम अनेक ज्ञापन दे चुके है यहीं नहीं विपक्ष के विधायकोंं भी ज्ञापन दिया गया है अतिथि शिक्षक लगातार एक क्राईट एरिया बनाकर गुरूजी की तर्ज पर वचन पत्र के मुताबिक नियमितिकरण की मांग कर रहे है। सरकारी स्कूलों में हड़ताल के कारण बच्चों की पढ़ाई खराब होने पर अतिथि शिक्षक भी दुखी है लेकिन सरकार के वचन को याद दिलाने और रोजगार सुनिश्चिता को लेकर हड़ताल पर है।
Back To Top
Post A Comment: