24 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 502
सीहोर 26 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 24 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 9 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति हाउससिंग बोर्ड, शुगर फैक्ट्री, कस्बा, चाण्यक्पुरी, ब्रहम्पुरी, गंज माता चौराहा के रहने वाले है। नसरुल्लागंज अन्तर्गत 7 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो आईटीआई के पास नसरुल्लागंज, कलवाना, बोरखेड़ा, पड़लिया, वार्ड नंबर 15, जनपद पंचायत परिसर, सुदामापुरी के निवासी है। बुदनी विकासखंड अंन्तर्गत ..... व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिनमें वार्ड नंबर 12, रेहटी, वार्ड नंबर 2, ट्राईडेंट कंपनी, बगवाड़ा, नरेला निवासी हैं। इछावर अन्तर्गत दिवड़िया और भाउखेड़ी से 3 व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। श्यामपुर अन्तर्गत रलावती के 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आष्टा के वार्ड नंबर 15, इंदौर नाका एवं कोठरी से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 502 हो गई है। आज 55 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 948 हो गई है। जिला चिकित्सालय स्थित डीसीएचसी वार्ड में भर्ती एक 57 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। गंगा आश्रम निवासी उक्त महिला 21 सितंबर को पॉजीटिव आई थी। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 30 हो गई है।
आज 370 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 39 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर से 81 सैमल लिए गए है, आष्टा से 62, नसरूल्लागंज के 97 बुदनी के 28 तथा इछावर के 63 सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है । सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 1480 है जिसमें से 30 की मृत्यु हो चुकी है 948 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 502 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 370 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 22453


Post A Comment: