निर्भया गैंग रेप के दोषी विनय ने दीवार पर सिर मारने के बाद अब की स्टेपल पिन निगलने की कोशिश,विनय शर्मा ने एक बार फिर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

नई दिल्ली. एमपी मीडिया पाइंट 

निर्भया गैंग रेप और मर्डर मामले के दोषी विनय शर्मा ने स्टेनपल पिन निगलने की कोशिश की है. जेल कर्मचारियों ने समय रहते उसे ऐसा करने से रोका. इसके बाद तिहाड़ जेल के अधिकारी विनय को जेल हॉस्पिटल भी ले गए और उसका इलाज करवाया गया. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उसने दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल करने की कोशिश की थी.

जेल के अफसरों ने शनिवार को विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर के परिवार को नोटिस भेजकर उन्हें आखिरी मुलाकात करने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता की अपने पारिवारिक सदस्यों से आखिरी मुलाकात 31 जनवरी को ही गई थी. तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अक्षय और विनय से पूछा कि वे किस दिन आखिरी मुलाकात करना चाहते हैं? अधिकारी ने बताया कि हर हफ्ते दो बार नियमित मुलाकात की सुविधा जारी है.
*दोषियों पर रखी जा रही है नजर*
नवभारत टाइम्स डाट कॉम की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया है कि डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय का व्यवहार हिंसक हो गया है. जेल अथॉरिटीज ने बताया कि जेल में विनय की शारीरिक और मानसिक हालत स्थिर है. मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी के जरिए अधिकारी भी उनकी सतत निगरानी कर रहे हैं.

नए डेथ वॉरंट के बाद बदला विनय का व्यवहार


सूत्रों ने कहा कि चारों दोषी (मुकेश, अक्षय, विनय और पवन रोज) की तरह खाना खा रहे हैं. हालांकि, भोजन की मात्रा कम हो गई है. एक मार्च को नया डेथ वॉरंट जारी होने के बाद विनय शर्मा के व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. पिछली बार दोषी के परिवार के तीन या उससे अधिक सदस्यों को मिलने की अनुमति दी गई थी.

Share To:

Post A Comment: