धार जिले के अमझेरा के समीप खेत पर सो रहे परिवार पर तेंदुए का हमला, 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत

धार(मप्र), एमपी मीडिया पाइंट 

 जिले के अमझेरा थाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेरु घाट पर शनिवार देर रात एक तेंदुए ने खेत पर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरु घाट पर चने के खेत में रखवाली के लिए माता-पिता के साथ सो रहा आनंद पुत्र मंजराव खराड़ी (7 वर्ष) को रात्रि 10 से 11 के बीच एक तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बच्चे के माता-पिता द्वारा बताया गया है कि शेर द्वारा हमला किया गया। जानवर बच्चे का एक पैर और मुंह को बुरी तरह से नोच दिया और पैर खा गया। थोड़ी देर बाद बच्चे को छोड़कर वह जंगलों की ओर भाग गया। वन विभाग के रेंजर शंकर मालवीय ने पैरों के निशान देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमझेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Share To:

Post A Comment: