ग्राम में चौबीस स्थानों पर हुआ रंग-गुलाल,
गमगीन घरों मे पहुंच डाली गुलाल
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर क्षेत्र मे रंगों का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर्व के शुरुआत मे प्रथम दिवस लोगों ने गमगीन घरों मे पहुंच गुलाल डाली। इछावर के करीब 150 घरों मे पहुंच लोगों ने गुलाल डालकर गम साझा किया।
बात की जाए तो आज पूरे क्षेत्र में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के  साथ मनाया जा है रहा है जिसमे लोग एक दूसरे के यहाँ रंग गुलाल करने जा रहे है ऐसी मान्यता है कि जिस परिवार में कोई मर जाता है तो फिर साल भर तक जब तक की होली पर घर मे रंग गुलाल न पड़े तब तक कोई भी मांगलिक कार्य नही होते है।उसी परंपरा के तहत आज ग्राम में पारम्परिक गैर कार्यक्रम हुआ जो कि राम मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुआ सबसे पहले होलिका दहन स्थल पर सभी लोगो ने रंग गुलाल किया इसके बाद ग्राम में जिन घरों में पूर्व में गमी हुई थी वहां पर ग्राम के लोग पहुँचे और परिवारजनों को रंग गुलाल किया पूरे ग्राम में चौबीस स्थानों पर रंग-गुलाल का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य बात यह देखने को मिली कि जो गैर समाज के लोग भी वह उन सभी समाज के यहाँ घरों में रंग-गुलाल करने गये।
 पिछले पाँच साल से सभी समाज के लोग एकजुट होकर होली का यह कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाते आ रहे है।
Share To:

Post A Comment: