खस्ताहाल शहर की सड़कों के लिए बजट 
और बेरोजगारों के लिए मांगा स्थाई रोजगार 
पीडब्ल्युडी मंत्री से मिले पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष 


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 


 खस्ताहाल शहर की तमाम सड़कों के पुन: निर्माण सहित मरम्मतीकरण के लिए बजट आवंटित करने और जिले के शिक्षित अशिक्षित बेरोजगारों को स्थाई रोजगार देने की मांग पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीडब्ल्युडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से की। शनिवार को रेलवे ओवर ब्रिज की स्ट्रीट लाईट का शुभारंभ करने पहुंचे मंत्री श्री वर्मा का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रिसेंट रिसोर्ट चौराहा पर पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव ने नागरिकों के हित में शहर की सीवेज लाईन खुदाई के बाद डेमेज हुई सड़कों के निर्माण और बेरोजगारों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय के पास कारखाने उद्योग लगाने की मांग की गई। स्वागत अवसर पर रामभजन राय, राजेंद्र नागर, अरूण राय, महेश प्रजापति, दशरथ परमार, सुनील धाड़ी, जगदीश चौहान, हरगोविंद सिंह दरबार, नवेद खान, राजा, अजय रैकवार आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे। 
------------------
शीघ्र कराए जाए मत्स्य महासंघ के चुनाव 
नहीं किया जा रहा समस्याओं का निराकरण 
बाबरिया से मिले मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष 

सीहोर।

विभिन्न समस्याओं से मांझी मछुआ समाज जूझ रहा है। मछुआरों की प्रतिनिधि संस्था मत्स्य सहकारी महासंघ का चुनाव भी 1996 से नहीं हुआ है। मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रैकवार के नेतृत्व मांझी समाज केन्दी्रय प्रभारी दीपक बावरिया से मिला है। मांझी समाज कांग्रेस ने समाजहित में पिछले 19 वर्षो से मत्स्य सहकारी महासंघ संस्था पर कब्जा जमाऐ बैठे अधिकारियों को हटाने और चुनाव कराने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष श्री रैकवार ने बताया की समाज हितैषी अनेको मुद्दो पर सहमति बना कर श्री बावरिया ने उन्हे क्रियान्वयन के लिऐ संबंधित मंत्रियो को सुझाव के लिए भ्सी भेजा भी है। उन्होने कहा की मछुआ काग्रेंस के शीर्ष मंडल की बैठक प्रदेश प्रभारी श्री बावरिया से पुन:भोपाल में होना तय किया गया है। कांग्रेस शासन में मछुआ नीति बनाए जाने के लिए मंत्री परिषद की उप समिति मे मछुआरो का जमीनी प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। 
 म. प्र.मत्स्य सहकारी महासंघ के चुनाव करा कराऐ जाने की के पत्र मछुआ काग्रेंस के शीर्ष मंडल ने सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह सहित मछली पालनमंत्री लाखनसिह यादव को भी भेजा गया है। प्रदेश के बड़े और मझौले शहरो व कस्बो मे सर्व सुविधा युक्त मछली मार्केट बनाये जाने के लिए  स्थानीय निकायो को निर्देशित किए जाने और आसानी से शासकीय जमीने उपलब्ध कराई जाने की मांंग की गई। इस मौके पर गोवर्धन रायकवार,रतन सिंह, मनोज सावलिया, राकेश बाथम, खिरोधर सोधिया, बंटी वर्मा,संजय कहार,पुरूषोत्तम कहार, संजय रायकवार, आनंद रायकवार,मुकेश बाथम,प्रीतम माझी,श्रीदास रायकवार,मुकेश बाथम,राजेश सोधिया, राजेद्र बाथम, रुपेद्र सोधिया आदि शामिल रहे। 
-------------------
निकलेगा भव्य हनुमान जन्मउत्सव चल समारोह 
सर्वसहमति से आकाश चुने गए कार्यक्रम अध्यक्ष 

सीहोर। 

अंजनीपुत्र हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गोदन सरकार मंदिर परिसर में हुई बैठक में संस्थापक सुनील राय और  सर्वसहमति से सक्रिय युवा पम्पु वर्मा को चल समारोह अध्यक्ष चुना गया। चल समारोह आयोजन समिति गठन के लिए रविवार को बैठक आयोजित की गई। भव्य चल समारोह झंडा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। 

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिस की तैयारियों के लिए वैचारिक बैठक गोदन सरकार मंदिर चाणक्यपुरी में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ गब्बर यादव, पिं्रस राठौर ने श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना कर किया। वरिष्ठजनों ने चल समारोह की तैयारियों और अन्य कार्यकमों को लेकर विचार प्रस्तु़त किए। सर्वसहमति से आगामी 7 अप्रेल मंगलवार को शाम चार बजे भोपाल नाका हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर  इंग्लिशपुरा रोड कोतवाली चौराहा मेन रोड से होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर ध्वज अर्पित कर चल समारोह का समापन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पार्षद रमेश राठौर, अर्जुन राठौर, ब्रजमोहन सोनी, प्रेमनारायण वर्मा, जितेंद्र वर्मा, विजय यादव, चंद्रशेखरडागर, लोकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में युवाजन उपस्थित रहे। 
----------------
 नेहरू युवा केंद्र ने अन्तर्रांष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मान 

सीहोर। 

गीता मानस भवन मेंं रविवार को नेहरू युवा केंद्र के द्वारा अन्तर्रांष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उषा चौहान राष्ट्रीय पूर्व एन वाई के स्वयंसेवी एवं युवा पुरूस्कार से पुरस्कृत मधु परमार,राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार से पुरस्कृत रेणु धाडी, पूर्व एन वाई के स्वयंसेवी राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार पुरस्कृत दिव्या शुक्ला, पूर्व एन वाई के स्वयंसेवीराष्ट्रीय गौरव महिला सशक्तिकरण पुरूस्कार 2018से सम्मानित बिंदु मेवाड़ा पूर्व एन वाई के स्वयंसेवी एवं समाजसेविका आतिया ओसाफ बारियो एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी एवं तारा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्ष शालिनी माहेश्वरी, समाजसेविका रश्मि तोमर सम्मिलित हुई। 

समाजसेविका निक्की राठौर ने कहा की महिलाओं को किसी से भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी से बराबरी करनी है क्युकी महिलाएं किसी से भी प्रतिस्पर्धा में नहीं है। उन्हें खुद का कंधा इतना ऊंचा और मजबूत बनाने की जरूरत है कि वे स्वतंत्र ही आगे बढ़े। उन्हें खुद को और अपने अंतर्मन को सशक्त करने की आवश्यकता है। जीवन में कितना भी संघर्ष करना पढ़े, करो और आगे बढ़ो और अपने बच्चों को इतना पढ़ाओ की वो शिक्षित होकर समाज कल्याण में योगदान दें और खुद का भी विकास करें। 

कार्यक्रम में बस्कण्या सूर्यवंशी को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पुरूस्कार,बुशरा खान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पुरूस्कार,नेहा भाटी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पुरूस्कार दौड़ को एन वाई के द्वारा सम्मानित किया गया। दिव्यानी छोकर राज्य स्तरीय हैंडबॉल 
को भी सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला प्रतिभागियों को स्वलपाहर वितरित किया गया एवं स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सभी को हैंडवाश भेट में दिया गया।
--------------
नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव से मिला
महिला पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ

 सीहोर। 

नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव से महिला पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मिला है। प्रतिनिधि मंडल में सीहेार जिले के अतिथि व्याख्याता भी शामिल रहे।
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज सीहोर के अतिथि व्याख्याता विश्वास बगवैया ने बताया की शासकीय पॉलीटेक्निक एवं इंजिनियरिंग महाविद्यालयों में वर्षो से सेवाएं देकर शोषित व्यवस्था का निर्वहन कर रहे है। अतिथि व्याख्याता  नियमितीकरण स्थायित्व, एकमुश्त मानदेय व वर्तमान मानदेय के भुगतान संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान है। शासन द्वारा पॉलीटेक्निक व इंजिनियरिंग महाविद्यालयों में नियमितीकरण स्थायित्व पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे और कालखंड रूपी व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जा रहा है जबकि उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों को एकमुश्त मानदेय दिया जा रहा है इन्हीं मुददों को लेकर संगठन संस्थापक अध्यक्ष योगेश इन्दोरिया,उपाध्यक्ष जशवंत सिंह, सचिव देवीदीन और कोषाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रमुख सचिव सहित कर्मचारी आयोग सचिव व विभागीय मंत्री से मुलाकात की है।  श्री बगवैया ने कहा की पॉलीटेक्निक और इंजिनियरिंग कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को एकमुश्त मानदेय दिए जाने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा अतिथि व्याख्याताओं के पक्ष में समान कार्य के लिए समान वेतनमान संबंधित अंतिम परिणाम अतिथि व्याख्याताओं के पक्ष में दिया गया है। 
-----------
सेन जयंती पर भव्य चल समारोह 
तैयारियों को लेकर हुई सेनकुटी में समाज की बैठक 

सीहोर।

 गुरू अचलानंद महाराज की कृपा से सेन समाज के द्वारा संतश्री सेन महाराज की जयंजी हर्षोल्लास से मनाई जाएंगी। भव्य चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। माता मंदिर गंज स्थित सेनकुटी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
युवा सेन समाज संगठन के तत्वाधान में संतश्री सेन महाराज की जयंती समारोह को लेकर बैठक का आयोजन सेनकुटी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजाध्यक्ष तुलसीराम सेन के द्वारा की गई। युवा सेन समाज संगठन अध्यक्ष विश्वास बगवैया के द्वारा समाजजनों के समक्ष आगामी 19 अप्रेल को होने वाले धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चल समारोह की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ समाजजनोंं के द्वारा अपने विचार रखे गए। सर्व सहमति से सेन महाराज की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मूलचंद्र दहेलिया, ललित कुमार सेन, रामदयाल सेन, दीपक उमरे, मनोज सेन, घनश्याम श्रीवास, अरूण श्रीवास, अर्जुन सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: