सीहोर जिले मे होली की आहट भगोरिया हाट से होती है। होली पर्व भले ही यहा दूसरे दिन मनाया जाए। होली के पूर्व शनिवार और रविवार का दिन भगोरिया हाट के नाम रहता है चाहे ब्रिजिशनगर,लाड़कुई,वीरपुर डेम हो या बिलकिसगंज।
रविवार वीरपुर डेम/कोलार डेम के नाम रहा। जिले के बिलकिसगंज मे भी भगोरिया हाट की धूमधाम रही। जबरदस्त उत्साह के साथ क्षेत्रवासियों ने अपनी आमद दर्ज कराई। हाट मे उत्साह देखते ही बनता था। परिवर्तन के इस दौर मे पुरातन प्रथा कायम रही। मेले मे जिला प्रशासन ने भी ड्यूटी निभाते शिरकत की।
कलेक्टर अजय गुप्ता, अपर कलेक्टर विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अरुण विश्वकर्मा, एसपी एसएस चौहान, एडिशनल एसपी समीर यादव सहित अन्य विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।


Post A Comment: