अरविन्द तिवारी फिर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित 
इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट 
हाल ही मे सम्पन्न इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव मे ब्राह्मणों का कब्जा बरकरार रहा। हालांकि पत्रकार किसी जाति के नहीं होते फिरभी पदों पर ब्राह्मणों का कब्जा सामने आया है।
 इंदौर प्रेस क्लब में  नई कार्यकारिणी के लिए कल हुए मतदान में अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने  वर्तमान महासचिव नवनीत शुक्ला को पराजित किया। इसी के साथ तिवारी तीसरी बार इस पद पर चुने गए।  इस चुनाव में  कुल 1188 सदस्यों में से 32 प्रत्याशियों के लिए 1016 सदस्यों ने वोट किया। बाक़ी कार्यकारिणी में भी उनके समर्थक विजयी हुए है। 

इंदौर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष अरविंद तिवारी
उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी- दीपक कर्दम
महासचिव हेमन्त शर्मा
सचिव अभिषेक मिश्रा
कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी
कार्यकारिणी
प्रियंका पांडे, अंकुर जायसवाल, करिश्मा कोतवाल, विपिन नीमा, राहुल वाविकर, प्रवीण बरनाले, अभय तिवारी।
Share To:

Post A Comment: