होली की पूर्व संध्या पर पूजा का दौर जारी

इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 


होली की पूर्व संध्या पर पूजा-अर्चना का दौर जारी है। समूचे सीहोर जिले मे करीब 750 स्थानों पर होलिका दहन होना है।
परंपरानुसार पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है जिसका दौर अभी जारी है।
बात की जाए इछावर की तो शीज़गर मोहल्ला स्थित बड़ी होली पर महिलाओं की बेहद आस्था देखी जाती है क्योंकि यह प्राचीनकाल से ही होली पूजन का इछावर मे प्रथम स्थल रहा है। इस होली दहन स्थल पर कभी भी लकड़ी का इस्तेमाल नहीं किया गया। सिर्फ़ कंडों की होली।
इस होली का इछावर मे अपना ही इतिहास है। 
जानकारी अनुसार इछावर नगर पटेल मिश्रीलाल मुकाती अलसुबह से पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा के सानिध्य मे हवन कराएंगे और  होली को विधि-विधान से प्रज्वलित करेंगे।
Share To:

Post A Comment: