इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट 

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में आक्सीजन पार्क्स (लंग्स ऑफ द सिटी) बनाने का जिला प्रशासन का इरादा है, ताकि लोगों को 24 घंटे ऑक्सीजन मिलती रहे। कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि वे शहर में ऑक्सीजन पार्क्स विकसित करना चाहते हैं। इस दिशा में ऐसी सरकारी भूमि जो निजी भूमि से घिरी हो, सरकारी होस्टल्स के मैदान एवं खाली पड़ी जमीन तथा नगर निगम के डिवाइडर आदि में जन सहयोग के माध्यम से अत्यधिक संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। यहां विशेष रूप से ऐसे पौधों को लगाया जाएगा, जो 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऐसे  पार्क्स को ‘लंग्स ऑफ द सिटी’ की उपमा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि वे जनता से अपील करते हैं कि जनता इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले। जन सहयोग एवं प्रशासन के आपसी समन्वय से शहर में बहुत से ऐसे ऑक्सीजन पार्क्स विकसित किए जाएंगे।
Share To:

Post A Comment: