कोरोना वायरस से लड़ने हाथ मिलाने की वजह हाथ जोड़ने का अभियान,
 डाकघर में शुरू हुई अनूठी पहल

विदिशा, एमपी मीडिया पाइंट

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर जो हड़कंप की स्थिति है उस से निजात पाने के लिए एक अभियान देश में चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत अभिवादन के दौरान हाथ मिलाने की विदेशी परंपरा की बजाए हाथ जोड़ने की प्रक्रिया से वायरस के फैलने की संभावनाओं को कम करने का प्रयास है..
 दरअसल बताया गया कि इस तरीके से  कोरोना वायरस हाथ मिलाने से संक्रमित होकर फैलता है... उससे अच्छा है कि हम एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर करें जो हमारी आदि काल से परंपरा चली आ रही ऐसा करने से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में भी आने से बचा जा सकता है और पूरा सम्मान भी बरकरार रहेगा विदिशा के डाकघर में सभी डाक कर्मचारियों ने इस अभियान की शुरुआत की है और सभी से अभिवादन के लिए हाथ मिलाने की वजह हाथ जोड़कर अभिवादन करने की अपील की है यह अपने-आप मे अनूठी पहल है।


Share To:

Post A Comment: