सभी का मिल रहा सहयोग ,
इछावर मे अभी तक "कोरोबा" संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं- डीएसपी मनीष राज
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
समूचे देश के साथ इछावर मे भी *कोरोना" वायरस के साथ मिल-जुलकर जंग जारी है। इछावर मे पुलिस विभाग की कमान डीएसपी मनीष राय ने संभाली हुई है। वह कहते हैं कि लाकडाउन अंतिम चरण मे पहुंच गया है लेकिन इछावर क्षेत्र मे अभीतक एक भी व्यक्ति "कोरोना" से संक्रमित नहीं पाया गया। 800 व्यक्ति बाहर से आए हुए थे उनकी जांच भी निगेटिव आई है।इछावर डीएसपी मनीष राज
"कोरोना" के खिलाफ जारी जंग मे समाजसेवियों,स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग,पब्लिक सभी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। लोगों को घर मे रहने और सोशल डिस्टेंस की सलाह दी जा रही है जिसका पालन भी देखने को मिल रहा है। समूचे सीहोर जिले के साथ-साथ इछावर क्षेत्र भी अभीतक "कोरोना" रहित बना हुआ है जो बेहद संतोषजनक है।डीएसपी राय ने कहा कि बाहर आने वाले व्यक्तियों पर पुलिस सतत निगरानी रखे हुए। खासबात यह है कि स्थिति को नियंत्रण मे बनाए रखने के लिए बजाए बलप्रयोग के समझाईश का इस्तेमाल किया जा रहा है जो अभीतक कारगर भी साबित हुआ। हमे तो बस "कोरोना" को हराना है।



Post A Comment: