एक प्रयास यह भी....

पुलिस ने गीतों के माध्यम से दिया कोरोना से बचाव का संदेश

बुधनी,  एमपी मीडिया पाइंट 


रविवार शाम नगर परिषद चौराहे पर पुलिस आला अधिकारियों ने गीतों के माध्यम से आमजन को कोरोना से बचाव का संदेश दिया।इस मौके पर एसडीओपी अजय संघर ने जनता से लाउडस्पीकर पर अपील की और कहा कि लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें अक्सर देखा गया है कि लोग पुलिस सायरन सुनकर या गाड़ी को देखकर घरों में दुबक जाते हैं और कुछ ही समय बाद फिर समूह बनाकर खड़े हो जाते हैं यह बिल्कुल गलत हैl साथ ही थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का संयम के साथ पालन करें। इस मौके पर एसआई संध्या शुक्ला, अपर्णा भट्ट, हर्ष कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेl
Share To:

Post A Comment: