पीएम का कल सुबह दस बजे राष्ट्र के नाम संबोधन
नई दिल्ली , एमपी मीडिया पाइंटये और बात कि आँधी हमारे बस में नहीं मगर चराग़ जलाना तो इख़्तियार में है ..
किसी शायर की यह पंक्तियाँ लॉक डाउन को बढ़ाए जाने का समर्थन करती दिखती हैं।कल 14 अप्रेल को 21 दिन का लॉकडाउन खत्म हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री खुद आगे का प्लान बता सकते हैं कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं। वैसे ताजा हालात देखते हुए लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ने के पूरे चांस हैं। हालांकि, कुछ नई छूट मिल सकती हैं। इन्हीं बिंदुओं पर पीएम मोदी मंगलवार की सुबह 10 बजे देश को संबोधित कर सकते हैं।
देशभर में पहले ही कोरोना वायरस लॉकडाउन बढ़ने की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पहले सर्व दलीय बैठक में लॉक डाउन की अवधि बढ़ाए जाने का इशारा किया था। बाद में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। उस मीटिंग में यह बात निकलकर आई थी कि लॉकडाउन को कम से कम दो हफ्ते यानी इस पूरे महीने के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। अपने संबोधन में पीएम मोदी कुछ राहत की घोषणा के साथ ही उद्योग जगत की इकाइयों को चालू करने के प्लान का खुलासा भी कर सकते हैं। यह ढील अर्थ व्यवस्था में सुधार के मद्दे नजर दी जा सकती है। वैसे बहुत से गैर भाजपा शासित प्रदेशों ने अपने यहाँ लॉक डाउन की अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है। भाजपा शासित प्रदेश केंद्र के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी राज्यों ने लॉक डाउन अवधि बढ़ाए जाने का समर्थन पीएम के साथ हुई वीडियो काँफ्रेंस में लॉक डाउन बढ़ाए जाने का समर्थन किया है। लॉक डाउन के दौरान गरीबों के खातों में राशि ट्रांसफर करने की बात भी वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कही है, 'प्रधाानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 30 करोड़ लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तौर पर 28,256 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
लॉकडाउन बढ़ने पर जहाँ कुछ छूट मिलने की संभावना है। वहीं कुछ महानगरों में छूट मिलना मुश्किल है। दरअसल दिल्ली, मुंबई, इंदौर, गुड़गांव, भोपाल, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए यहाँ लॉक डाउन पूरी सख्ती के साथ ही बढ़ने की संभावना है।


Post A Comment: