पुलिस ने अगर मारपीट की तो उस ज़िले के SP होंगे ज़िम्मेदार,
-आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर पुलिस मुख्यालय सख्त
पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. इस पत्र में दोनों जिलों में हुई घटना के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार बताया गया है. मुख्यालय ने कहा कि इन दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने जनता से व्यवहार को लेकर मैदानी अमले को ब्रीफिंग नहीं की, यह आपत्तिजनक है.
पुलिस मुख्यालय ने जारी अपने आदेश में कहा कि अगर जनता समेत अन्य अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया गया तो इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी उस जिले के एसपी की होगी. मैदानी अमले को एसपी जनता से व्यवहार के संबंध में ब्रीफिंग करें.साथ ही पुलिस द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए. यह जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से पुलिस अधीक्षकों की होगी.
-आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर पुलिस मुख्यालय सख्त
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
एम्स के जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट और मंडला में बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार के बाद पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है. उसने इन घटनाओं पर गहरी नाराज़गी जताते हुए साफ कर दिया है कि अब कहीं भी जनता या आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तो उस ज़िले के एसपी को ज़िम्मेदार माना जाएगा.पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. इस पत्र में दोनों जिलों में हुई घटना के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार बताया गया है. मुख्यालय ने कहा कि इन दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने जनता से व्यवहार को लेकर मैदानी अमले को ब्रीफिंग नहीं की, यह आपत्तिजनक है.
पुलिस मुख्यालय ने जारी अपने आदेश में कहा कि अगर जनता समेत अन्य अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया गया तो इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी उस जिले के एसपी की होगी. मैदानी अमले को एसपी जनता से व्यवहार के संबंध में ब्रीफिंग करें.साथ ही पुलिस द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए. यह जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से पुलिस अधीक्षकों की होगी.

Post A Comment: