कयास. . .                             

एमपी मीडिया पाइंट 



कोरोनावायरस और उससे उपजी बीमारी COVID-19 के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन  की अवधि मंगलवार (14 अप्रैल) को खत्म होने जा रही है। लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि लॉक डाउन खत्म होगा या नहीं, इस बारे में अपने फैसले का ऐलान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। इस से पहले पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से राय मशविरा करने के बाद लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला लिया जायेगा। 
सूत्रों ने बताया है कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है लेकिन इस बार इसे लेकर कई बदलाव भी लागू किए जाने की संभावना है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोगों का इंटरस्‍टेट मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगा। स्‍कूल, कॉलेज और धार्मिक संस्‍थानों को भी बंद रखा जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि लंबे लॉकडाउन के कारण आर्थिक मंदी के चलते कुछ खास सेक्‍टरों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के मानदंडों का पालन करते हुए रियायत दी जा सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति रिपोर्ट में बताया है कि कोरोनावायरस के फैलाव के कारण देश की अर्थ व्यवस्था में सुस्‍ती आई है। 

गौरतलब है कि बुधवार को सर्व दलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में लॉकडाउन को हटाना अभी संभव नहीं है। पीएम ने यह भी कहा था कि सरकार की प्राथमिकता अभी हर नागरिक के जीवन की सुरक्षा करता है। देश में स्थिति इस समय सोशल इमरजेंसी की तरह है। उन्‍होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रह जाएगी और लोगों को व्‍यवहारगत, सामजिक और व्‍यक्तिगत व्‍यवहार में बदलावों को अमल में लाना होगा। इन सभी बातों और बिंदुओं को देशवासियों के सामने रखने के लिए पीएम मोदी एक बार फिर से देश को संबोधित कर सकते हैं। संबोधन के लिए तारीख और समय के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment: