भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से संकेत दिए हैं कि मध्यप्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने की औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन एक बार से उन्होंने कहा कि हम 14 तारीख के बाद लॉकडाउन खोलने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि इस बार उन्होंने ये बात जरूर कही है कि मध्यप्रदेश में अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो दैनिक आवश्कता की वस्तुओं को रियासत दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलने का हम समर्थन नहीं करते हैं। ये सच है कि लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है लेकिन लोगों की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा किया जा सकता है पर लोगों की जिंदगी को नहीं। ज्ञातव्य रहे कि शिवराज सिंह चौहान उन मुख्यमंत्रियों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग में कहा था कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाना चाहिए।

Post A Comment: