गांव को सील करने बांधी गई रस्सी से गला कटा,
 पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत

कालापीपल (मध्यप्रदेश)
एमपी मीडिया पाइंट 

इस समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वर्तमान में गाँवों में आम रास्तों पर लोग बैरियर लगा रहे हैं ताकि कोई अंजान व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर सके इसके लिए आज  जनपद पंचायत कालापीपल जिला शाजापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोलाखेड़ी में कुछ ग्रामीणों द्वारा रास्ता बंद किया था जिसके लिए  वहां पर मजबूत पक्की रस्सी एवं अन्य वस्तुएं बांधी गई थी।
जिससे बड़ा हादसा हो गया और ग्राम में एक दुखद घटना घटित हो गई। जिसमे बाइक सवार पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण परमार-45 का गला रास्ते पर बाँधी गई मजबूत रस्सी से उस समय कट गया जब वह ग्राम में प्रवेश कर रहे थे। हादसे मे उनकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार लक्ष्मीनारायण परमार जब सुबह गांव से अरनिया गांव के लिए रवाना हुए थे तब रास्ते मे रस्सी नहीं बंधी थी।
Share To:

Post A Comment: