Home
Unlabelled
आष्टा: "मजबूर" मजदूरों का लगातार सत्कार , समाजसेवियों के जारी सराहनीय कार्य...
दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट
पूरे देश मे लॉक डाउन के चलते पूरे देश मे एक स्टेट से दूसरे स्टेट में मजदूर वर्ग पैदल ही पलायन कर रहा है , पलायन कर रहे सैकड़ों लोग रोजाना आष्टा शहर से भी निकल रहे है, भूख प्यास से परेशान इन पलायित लोगो को स्थानीय प्रशासन भले ही मदद न कर पा रहा हो किन्तु शहर में सामाजिक रसोइयों द्वारा नगरवासी खुले मन से सहयोग कर भोजन के हजारों पैकेट वितरण कर रहे है और साथ मे हाइवे से निकलने वाले लोगो को किसी हद तक वाहनों में बैठा भी रहे है , आज भी कुछ इसी तरह बहुत सारे पलायन कर रहे लोगो को कचनारिया जोड़ पर जनपद अध्यक्ष बल बहादुर सिंह भगत जी और उनकी मित्र मंडली ने भोजन कराया ।
और इसके साथ ही आज शहर में कन्नौद कांटा फोड़ से एलएनटी कम्पनी में काम कर रहे मजदूर लगभग 50 की संख्या में आष्टा पहुचे इन मजदूरों को कुशीनगर यूपी जाना है इन्हें उपेश राठौर व राहुल बाल्मीक, की मित्र मंडली के जन सेवा युवाग ग्रुप द्वारा भोजन के पैकेट वितरित किये ,व सभी लोगो को हाइवे रोड पर ले जाकर भोपाल तक भेजने की व्यवस्था भी की ।लॉक डाउन के चलते अलीपुर बायपास पर चल रही अन्नपूर्णा भोजन शाला से रोजाना हजार पैकेट भोजन हाइवे पर निकल रहे पैदल यात्रियों को वितरण हो रहे है , पूरे शहर में लॉक डाउन के आरम्भ से ही एक समाजसेवी विपिन संघवी ऐसा भी है जो रोजाना सुबह से रात तक पैदल यात्रियों के सेवा कर रहा है । इतना ही नहीं यह विपिन शहर में घूम रहे सैकड़ों मूक पशुओं को भी चारा सब्जियां खिला रहा है,
Back To Top
Post A Comment: