खुश खबर--------------
कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट निगेटिवइछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर मे पाया गया पहला कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई।अच्छी खबर यह है कि दिल्ली निवासी साहब सिंह निगेटिव पाया गया है।
बीएमओ डा. बीबी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की दिल्ली मे कांटेक्ट हिस्ट्री यह थी कि वह 2-3 दिन अपने क्लीनर साथी के कांटेक्ट मे रहा था जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसी हिस्ट्री के मुद्देनजर उसे इछावर अस्पताल मे आइसोलेटेड कर दिया गया था। साथ ही एहतियातन कुछ मंडी व्यापारियों को भी कोरांटीन कर दिया गया था।
आज साहब सिंह की जांच रिपोर्ट इछावर अस्पताल को प्राप्त हो गई जिसमें वह निगेटिव पाया गया है।
कोरोना का इछावर मे मंडरा रहा खतरा इस रिपोर्ट के बाद फिलहाल टल गया है। जल्द ही आइसोलेशन वार्ड से जहा साहब सिंह को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा वहीं व्यापारी भी कोरेंटीनमुक्त हो जाएंगे।



Post A Comment: