सीहोर के इंदिरा नगर में मिली पहली कोरोना पॉजिटिव महिला,
इंदिरा नगर कंटेनमेंट एरिया घोषित,
कोरोना के खिलाफ प्रशासन ने कसी कमर,

सीहोर 07 मई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 
            
मुख्य चिकित्सा एवं 
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर के इंदिरा नगर निवासी 40 वर्षीय भागवती बाई पति हेमराज कोराना पॉजिटिव पाई गई है।
उन्होंने बताया कि 6 मई 2020 को जब वह जिला चिकित्सालय में उपचार लिए पहुंची थी, उसे ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी थी। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया था। हमीदिया में उसका कोरोना सेंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। उसकी हालत अभी अति गंभीर बनी हुई है। इंदिरा नगर कालोनी को जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। महिला के करीबी संपर्क वाले 17 व्यक्तियों की जांच के सेंपल लिए गए हैं तथा उसके पति एवं तीनों बच्चों को संस्थागत क्ंवारेंटाईन सेंटर सीहोर में स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी में रखा गया है। करीबी संपर्क वाले शेष सभी व्यक्तियों को क्ंवारेंटाईन किया गया है। इंदिरा नगर को हाई रिस्क एरिया घोषित कर दिया गया है तथा 8 मई से पूरे एरिया का सर्वे कराया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: