कोरोना से सीहोर जिले मे पहली मौत,
सीहोर निवासी 45 वर्षीय भगवती बाई की भोपाल मे हुई मौत
लाकडाउन के 44 वें दिन सीहोर जिले मे पहला कोरोना पाजिटिव पाया गया और उसी दिन अर्थात आज गुरुवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।

बतादें सीहोर निवासी भगवती बाई को कल हालत बिगड़ने के बाद भोपाल रेफर किया गया था। वहीं अस्पताल मे इलाज चल रहा था। आज उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सूत्रों के अनुसार हालत अत्यंत नाजुक चल रही थी।
लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक भोपाल में कोरोना पॉजिटिव निकली सीहोर की 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार सुबह आई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इंद्रा नगर कॉलोनी को सील कर दिया है। चारों तरफ से बैरीकेट्स लगा दिए हैं। भोपाल में सीहोर की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत की पुष्टि एडीएम वीके चतुर्वेदी ने की है।
महिला की मौत के बाद सीहोर जिला मुख्यालय पर सन्नाटा पसर गया वही प्रशासन एकदम हरकत मे आ गया। इंद्रा कालोनी को सील कर दिया गया है। साथ ही मृतका के कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट

Post A Comment: