ग्वालियर, एमपी मीडिया पाइंट 

शहर के पॉश टाउनशिप कॉस्मो वेली की बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से पुलिस ने दलित नेता और उसके साथी को एक महिला के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सिरौल थाना पुलिस को मंगलवार दोपहर कॉस्मोवैली में दो युवकों द्वारा एक महिला के साथ घिनौना कृत्य किये जाने की सूचना मिली थी। 

इसी सूचना पर थाना प्रभारी पप्पू राठौर ने जब मौके पर दविश दी तो दो युवक और दो महिलाएं मौके पर मिली। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मकरंद बौद्ध और योगेश दंडौतिया बताये हैं। पुलिस के मुताबिक एक महिला आरोपियों से पूर्व से परिचित है। जबकि पुलिस ने दूसरी महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर रेंज के आईजी राजाबाबू सिंह ने दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों में से एक मकरंद बौद्ध दलित नेता बताया जा रहा है। मकरंद सम्यक समाज नामक एक दलित संगठन से जुड़ा है। और पहले से ही कई मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी।

         राजाबाबू सिंह, आईजी ग्वालियर रेंज
Share To:

Post A Comment: