एमपी मीडिया पाइंट
चीन हरकतों से बाज नहीं आ रहा।भारत और चीन के बीच सीमा पर पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 'हिंसक झड़प' में एक भारतीय अफसर और दो जवान शहीद हो गये हैं। ये घटना बीती रात की है।
फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।
इस इलाके में पिछले दो हफ्ते से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनातनी जारी है। एक अधिकारिक बयान में बताया गया है, 'गलवान घाटी में डे-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान, कल रात एक हिंसक झड़प हुई। भारत की ओर से एक अधिकारी और दो सैनिकों की जान चली गई है। दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी वर्तमान में स्थिति को ठीक करने के लिए बैठक कर रहे हैं। दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि चाइना को आइना दिखाना होगा तभी यह अपनी हरकतों से बाज आएगा।


Post A Comment: