ऐसा कैसा बॉडी गार्ड....
आज हम आपको याद दिलाते हैं एक विज्ञापन की....
"गुड मॉर्निंग सर...."
"आप कौन...?"
मैं सेतु... आपका नया बॉडी गार्ड....। "
वर्क आउट कर रहे... फिल्म स्टार अजय देवगन कुछ देर के लिए रुकते हैं... गौर से देखते हैं उस आगंतुक को... जो उनका ही हम शक्ल है.... फिर कहते हैं...
"मेरे पास तो आल रेडी बॉडी गार्ड है....."
" नहीं सर, मैं नए टाइप का बॉडी गार्ड हूँ....जो कोरोना से आपकी सुरक्षा करूँगा... मैं आपको पहले ही एलर्ट कर दूंगा.... "
कहता है आगंतुक....
" वो कैसे...? "
" सर.. मैं आपको बताऊंगा कि आपके आसपास... कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज तो नहीं है... " " .... और हाँ... ये भी बता दूंगा कि आपकी फैमिली को आपसे कोई खतरा तो नहीं.."
" मेरी फैमिली को मुझसे क्या खतरा हो सकता है.. यार... "
" सर जानबूझ कर थोड़े ही..... अगर आप अनजाने में किसी कोरोना पॉजिटिव से टच में आए हैं... तो मैं आपको फौरन आगाह कर दूंगा....। ताकि आप इस बीमारी को... अपनी फैमिली तक न पहुंचा दें... "
".... और यह सिर्फ मेरे लिए ही न.... "
" नहीं सर.... पूरे 130 करोड़ भारतवासियों के लिए.... "
... भारत सरकार ने इस विज्ञापन का ख़ूब प्रचार प्रसार भी किया....। लेकिन... काश यह केवल लोक लुभावन विज्ञापन भर न रह पाता... नागरिकों के लिए कोरोना से लडी जा रही... जंग में मददगार भी साबित होता...।
देश के लगभग बारह करोड़ नागरिकों ने इस एप को डाउन लोड भी किया... लेकिन बीते दो चार दिनों से यह कोई काम ही नहीं कर रहा था...। एप में इंटर होते ही यह एक एरर दिखा रहा था...।
ओ माई गाड कैसा बाडीगार्ड
केन्द्र सरकार पिछले कई महिनों से "आरोग्य सेतु एप" को लेकर जो ढिंडोरा पीट रही थी उसकी पोल मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर मे खुली। बुधवार को सीहोर जिले के तहसील मुख्यालय इछावर मे प्रथम कोरोना संक्रमित पाया गया। एमपी मीडिया पाइंट की पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ कि आरोग्य सेतु एप आसपास के किसी भी व्यक्ति को सचेत नहीं कर पाया कि इलाके मे कोरोना ने दस्तक देदी है।
स्मार्ट फोन पर अब भी व्यक्ति तलाश कर रहे हैं लेकिन किसी तरह की जानकारी हासिल नहीं होने के कारण परेशान हैं।
जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पास एनड्राइड फोन है और उसका ब्लूटूथ आन था। आसपास के लोगों के मोबाइल फोन की भी यही स्थिति थी लेकिन अभीतक कोई संदेश नहीं मिला। लोग हैरान हैं कि अभीतक जानकारी क्यों नहीं आ पा रही। खासतौर पर छात्र-छात्राएं हैरान हैं जो हरपल अपडेट रहते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले मे हैरानगी जाहिर की है।
राजेश शर्मा

Post A Comment: