नगर में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां,
पुलिस की लापरवाही लगातार आ रही सामने,
स्टाफ की कमी बताकर पुलिस झाड़ रही अपना पल्ला
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
एमपी मीडिया पॉइंट
सोशल डिस्टेंस या शासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का कोई असर नगर में नहीं दिखाई दे रहा हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ी है। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, मोटरसाइकिल पर तीन-तीन व्यक्ति बैठकर बिना हेलमेट व मास्क के फर्राटा भर रहे हैं।
इस दौरान ऐसा लग रहा है कि पिछले दो दिन का लाकडाउन बैकार ही गया।
जिन्हें आवश्यकता नहीं है वह भी टहल रहे हैं।
बतादे की इछावर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान शासन द्वारा गाइड लाइन बनाई गई है। लेकिन इसका कोई असर इछावर नगर में नहीं दिखाई दे रहा है। मानो सारे नियम कानून पहले जैसे ही हैं। जबकि केवल आवश्यक कार्यों को छोड़ कर किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। जो लोग घरों से निकल रहे है। उन्हें मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन इस नियम का परिपालन इछावर में कहीं नहीं दिखाई दे रहा।
इछावर बस स्टैंड अन्य बाजारों में ऐसे भीड़ उमड़ रही है। जैसे कोई सामान्य दिन हो।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां चारों तरफ उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को इछावर नगर में कई जगह देखने को मिला।
पान चौराहा,बस स्टैंड, नादान रोड, आदि पर जहां पुलिस कर्मियों की हमेशा तैनाती रहती है। वहां एक बाइक पर तीन लोग बैठकर फर्राटा भर रहे थे। इन सवारियों द्वारा न तो मास्क लगाया जाता है और न ही हेलमेट का प्रयोग किया जाता है। वाहन के साथ ही दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। चाहे चूड़ी की दुकान हो या फिर अन्य सामान की। सभी स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। इस दौरान न तो किसी को दुकानदार मास्क के लिए प्रेरित करते और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाता है।
बता दें कि इछावर नगर में अब तक 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। नगर में आधा दर्जन से अधिक कंटेनमेंट एरिया आदि बनाए गए हैं। लेकिन कंटेनमेंट एरिया बेकाबू है। क्योंकि वहां के रेहवासी बेरोकटोक बाहर निकलकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। और इसका पूरा असर प्रशासन के ढीले रवैया के कारण कोरोना संक्रमण इछावर नगर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि कंटेंटमेंट एरिया के लोग बे रोक टोक अपनी दुकानों भी संचालित कर रहे हैं।
बता दें कि संपूर्ण नगर में जहां भी कंटेंटमेंट क्षेत्र है। वहां पर गली के पास दो चौकीदार तैनात किए गए हैं। लेकिन वह भी ड्यूटी से कुछ कुछ समय के लिए नदारद हो जाते हैं। अन्य कंटेनमेंट में भी अनुमान यही हालात है।
पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। बता दे कि इछावर थाना टीआई रहित हैं।
लॉकडाउन के वक्त यहां डीएसपी मनीष राज और टीआई अरविन्द कुमरे के हाथों में कमान थी जिसका नतीजा था कि संपूर्ण लॉकडाउन के उनके वक्त एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। लेकिन अब अनलॉक के समय प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पुलिस अपना दायित्व सही तरीके से नहीं निभाया तो हो सकता है कि इछावर नगर में संक्रमित का ढेर लग जाए। वर्तमान में थाने का कार्यभार एसआई राजेंद्र व्यास संभाले हुए हैं, जिनसे व्यवस्था संभल नहीं रही है। रात्रिकालीन गश्त भी सवालों के घेरे में है। बता दे की नगर के बस स्टैंड पर ना तो बस आती है ओर नाही कही जाती है, इसके बाद भी बस स्टैंड पर भीड़ लगी रहती है मानो जैसे यात्री बसों का इंतजार ही कर रहे हैं। पुलिस देख कर भी अंजान बनी हुई है। आखिर कर क्या रही है पुलिस ?
-----------------
पुलिस स्टाफ कम होने का कारण बताया है मुझे, थाना प्रभारी इसी वजह से नगर को बराबर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन नगरपालिका और राजस्व आमला लगातार नगर में भ्रमण कर रहा है। और जो लोग शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की लापरवाही लगातार आ रही सामने,
स्टाफ की कमी बताकर पुलिस झाड़ रही अपना पल्ला
एमपी मीडिया पॉइंट
सोशल डिस्टेंस या शासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का कोई असर नगर में नहीं दिखाई दे रहा हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ी है। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, मोटरसाइकिल पर तीन-तीन व्यक्ति बैठकर बिना हेलमेट व मास्क के फर्राटा भर रहे हैं।
इस दौरान ऐसा लग रहा है कि पिछले दो दिन का लाकडाउन बैकार ही गया।
जिन्हें आवश्यकता नहीं है वह भी टहल रहे हैं।
बतादे की इछावर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान शासन द्वारा गाइड लाइन बनाई गई है। लेकिन इसका कोई असर इछावर नगर में नहीं दिखाई दे रहा है। मानो सारे नियम कानून पहले जैसे ही हैं। जबकि केवल आवश्यक कार्यों को छोड़ कर किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। जो लोग घरों से निकल रहे है। उन्हें मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन इस नियम का परिपालन इछावर में कहीं नहीं दिखाई दे रहा।
इछावर बस स्टैंड अन्य बाजारों में ऐसे भीड़ उमड़ रही है। जैसे कोई सामान्य दिन हो।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां चारों तरफ उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को इछावर नगर में कई जगह देखने को मिला।
पान चौराहा,बस स्टैंड, नादान रोड, आदि पर जहां पुलिस कर्मियों की हमेशा तैनाती रहती है। वहां एक बाइक पर तीन लोग बैठकर फर्राटा भर रहे थे। इन सवारियों द्वारा न तो मास्क लगाया जाता है और न ही हेलमेट का प्रयोग किया जाता है। वाहन के साथ ही दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। चाहे चूड़ी की दुकान हो या फिर अन्य सामान की। सभी स्थानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। इस दौरान न तो किसी को दुकानदार मास्क के लिए प्रेरित करते और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाता है।
पुलिस भी नहीं दे रही ध्यान
बता दें कि इछावर नगर में अब तक 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। नगर में आधा दर्जन से अधिक कंटेनमेंट एरिया आदि बनाए गए हैं। लेकिन कंटेनमेंट एरिया बेकाबू है। क्योंकि वहां के रेहवासी बेरोकटोक बाहर निकलकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। और इसका पूरा असर प्रशासन के ढीले रवैया के कारण कोरोना संक्रमण इछावर नगर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि कंटेंटमेंट एरिया के लोग बे रोक टोक अपनी दुकानों भी संचालित कर रहे हैं।
बता दें कि संपूर्ण नगर में जहां भी कंटेंटमेंट क्षेत्र है। वहां पर गली के पास दो चौकीदार तैनात किए गए हैं। लेकिन वह भी ड्यूटी से कुछ कुछ समय के लिए नदारद हो जाते हैं। अन्य कंटेनमेंट में भी अनुमान यही हालात है।
पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। बता दे कि इछावर थाना टीआई रहित हैं।
लॉकडाउन के वक्त यहां डीएसपी मनीष राज और टीआई अरविन्द कुमरे के हाथों में कमान थी जिसका नतीजा था कि संपूर्ण लॉकडाउन के उनके वक्त एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। लेकिन अब अनलॉक के समय प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पुलिस अपना दायित्व सही तरीके से नहीं निभाया तो हो सकता है कि इछावर नगर में संक्रमित का ढेर लग जाए। वर्तमान में थाने का कार्यभार एसआई राजेंद्र व्यास संभाले हुए हैं, जिनसे व्यवस्था संभल नहीं रही है। रात्रिकालीन गश्त भी सवालों के घेरे में है। बता दे की नगर के बस स्टैंड पर ना तो बस आती है ओर नाही कही जाती है, इसके बाद भी बस स्टैंड पर भीड़ लगी रहती है मानो जैसे यात्री बसों का इंतजार ही कर रहे हैं। पुलिस देख कर भी अंजान बनी हुई है। आखिर कर क्या रही है पुलिस ?
-----------------

Post A Comment: