आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौजूद 
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत,
 शनिवार दोपहर को ग्राम बमुलिया में बारिश के शुरू होने के साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और जमकर बिजली चमकने लगी कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां ग्राम बमुलिया में शुक्रवार को भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए ग्रामीणों द्वारा गांव बाहर भोजन बनाकर वर्षा की कामना की गई थी वही शनिवार को इंद्रदेव ने ग्रामीणों की प्रार्थना तो सुनी, लेकिन गांव में एक गमगीन माहौल निर्मित कर दिया। ग्राम बमुलिया में एक गरीब आदिवासी मुकेश अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। लेकिन जैसे ही पानी का मौसम बना वह लोग खेत से  घर की ओर  भागने लगे। तभी पानी आ गया और वो मवेशियों को लेकर एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। मुकेश को क्या पता था कि इस पेड़ के नीचे  उसकी पत्नी  की मौत  उसका  इंतजार कर रही है। अचानक जोर से बिजली चमकी और पेड़ पर जा गिरी जिससे बगल में खड़ी महिला पप्पी बाई झुलस गई जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।  
मृत महिला के 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं जो सब को देख कर बुरी तरह रोते बिलखते रहे। वही उपस्थित ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। मुकेश आदिवासी की पत्नी मजदूरी करते थे और अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। लेकिन आशा माइक घटित इस घटना से मुकेश काफी परेशान है। बिजली टूटकर जो गिरी उसने हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। पूरे गांव मे मातम छाया हुआ है।
Share To:

Post A Comment: