भू-माफियाओं के विरुद्ध आमजन मोबाईल नंबर 7587977500
पर दे सकते हैं सूचना - कलेक्टर
सीहोर 07 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
भू-माफियाओं के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने पब्लिक से गुजारिश की है कि वह मुखबिर की भूमिका मे आ जाएं।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रहीं हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय गुप्ता द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई भू-माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति किसी को प्रताड़ित करता है या शासकीय भूमि/संपत्ति पर कब्जा करता है तो ऐसे भू-माफियाओं या व्यक्ति के बारे में मोबाईल नंबर 7587977500 पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।
भू-माफियाओं के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। कृपया भयमुक्त होकर जानकारी दे ताकि ऐसे भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।
खासबात यह है कि हजारों एकड़ राजस्व भूमि पर माफियाओं का कब्जा है जिसे मीडिया ने उजागर किया लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। अब फरमान जारी किया जा रहा है कि जानकारी दो_कार्रवाई होगी जबकि विभाग मे इसी आशय की सैकड़ों एप्लीकेशन धूल चाट रही हैं।

Post A Comment: