उपचुनाव को लेकर एनएसयूआई बना रही कांग्रेस की जीत कि रणनीति- प्रदेश प्रवक्ता

आष्टा: एमपी मीडिया पाइंट 

सत्ता में वापस आयेगी, कांग्रेस फिर बनेगी कमलनाथ सरकार- विवेक त्रिपाठी
आज मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार जबलपुर सारणी बैतूल, हरदा का दौराकर अल्पसमय के लिये आष्टा मे रूक कर  
आगामी उपचुनाव को लेकर आष्टा एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश राजपूत एवं एनएसयूआई के साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और आगामी उपचुनाव में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी जल्दी तय कर उपचुनाव वाली विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी  को जिताने की जवाबदारी सौंपी जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि जिन सीटो पर उपचुनाव होना है वहां पर एनएसयूआई अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी जिसमें सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी होगी व युवाओं ओर छात्रों को लेकर जल्दी एनएसयूआई उप-चुनाव में उतरेगी  | 

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि हालात कैसे भी हो एनएसयूआई का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महीनो में जो कार्य किया वह भी जनता को बतायेगे, ओर  बीजेपी द्वारा लोकतंत्र को कुचलकर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा कर जो हरकत की गई उससे प्रत्येक मतदाता को अवगत कराया जाएगा।


इस मौके पर एडवोकेट सोनल नायक  विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश बाबू राजपूत देवेन्द्र परमार विजय सोलंकी गोविंद राजपूत ओर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे |
Share To:

Post A Comment: