रेड अलर्ट
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
मध्य प्रदेश पर प्रकृति का प्रकोप थमने वाला नहीं है। सैकड़ों गांव पूरी तरह से तबाह हो जाने के बावजूद लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है जबकि 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।रेड अलर्ट का मतलब है कि आम नागरिक 31 अगस्त 2020 तक के लिए खुद को सुरक्षित कर लें एवं किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार रहें।
मध्यप्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
भारत सरकार अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों (छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर और आगर-मालवा) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से सीहोर और होशंगाबाद जिले मे इंद्रदेवता का रोद्ररुप जारी है जिसके चलते एक हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। कुछ मकान जमीदोज़ हो गए। सीहोर जिले के आष्टा मे मकान धसलने के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।
सेना द्वारा पीड़ितों की मदद के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके संकट अभी टला नहीं है।


Post A Comment: