संयुक्त निरीक्षण दल ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण
संयुक्त दल द्वारा जिन मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया उनमें सीहोर केमिस्ट, सलोनी मेडिकल स्टोर्स, ताहिर मेडिकल, बालाजी मेडिकल ऐजेंसी, राज मेडिकल स्टोर्स, आदर्श गीता मेडिकल, शर्मा मेडिकल, सहायता मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं।
सीहोर 07 सितंबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
खाद्य एवं औषधिप्रशासन निरीक्षक सीहोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन सीहोर के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सीहोर स्थित मेडिकल स्टोर्स का SARI/ILI के औषधि विक्रय के संदर्भ में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि के क्रय-विक्रय बीजों की जांच कर आगामी विश्लेषण के लिए अभिप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।संयुक्त दल द्वारा जिन मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया उनमें सीहोर केमिस्ट, सलोनी मेडिकल स्टोर्स, ताहिर मेडिकल, बालाजी मेडिकल ऐजेंसी, राज मेडिकल स्टोर्स, आदर्श गीता मेडिकल, शर्मा मेडिकल, सहायता मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं।


Post A Comment: