28 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 534 

सीहोर 25 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार 28 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 06 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति देवनगर कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, इंदौरा नाका, यशराज गार्डन, गुलाब विहार के रहने वाले है। बुदनी विकासखंड अंन्तर्गत 7 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिनमें वार्ड नंबर 12, रेहटी, वार्ड नंबर 2, ट्राईडेंट कंपनी, बगवाड़ा, नरेला निवासी हैं। नसरुल्लागंज अन्तर्गत 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है जो जेपी मार्केट, शास्त्री कॉलोनी, खात्याखेड़ी, कोलार कॉलोनी, इटावा जदीद के रहने वाले हैं। इछावर अन्तर्गत दिवड़िया से 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं श्यामपुर के नयापुरा एवं श्यामपुर से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आष्टा से 5 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई है जो फारेस्ट कॉलोनी, देवनखेड़ी, आष्टा के वार्ड नंरब 1 के निवासी हैं। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 593 हो गई है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 32 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है।
Share To:

Post A Comment: