कालापीपल में होगा 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन


कालापीपल,  एमपी मीडिया पाइंट 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जनपद पंचायत कालापीपल में 27 फरवरी 2019 को सर्वधर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कालापीपल ने जिले के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायको को ग्राम पंचायत क्षेत्र में पात्र वर-वधू के आवेदन 22 फरवरी 2019 तक जनपद पंचायत कालापीपल में पंजीयन कराने एव सम्मेलन का ग्रामों में प्रचार-प्रसार करने के कहा गया है। 
       उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये की गई है। योजनान्तर्गत इस राशि में से 3 हजार रूपये विवाह कार्यक्रम, 5 हजार रूपये सामग्री हेतु तथा शेष 43 हजार रूपये की राशि कन्या के बचत खाते में जमा कराई जाएगी। आदिवासी अंचलों में जनजातियों में प्रचलित विवाह प्रथा के अंतर्गत होने वाले विवाह चाहे वह सामूहिक हो या एकल विवाह हो, कन्या विवाह सहायता राशि प्रदाय की जावेगी। शासन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के अंतर्गत कन्या विवाह/निकाय सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने हेतु आय सीमा का बंधन समाप्त किया गया है।
Share To:

Post A Comment: