स्थाई वारंटी गिरफ्तार

इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट

इछावर थानांतर्गत काफी दिनों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को इछावर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

इछावर टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि आज थाना इ्छावर द्वारा स्थाई वारंटी एसपीएल क्रमांक 594/12  विद्युत अधिनियम में आरोपी लाड़सिंह पिता खुशीलाल निवासी दुर्गा कालोनी इछावर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। ज्ञातव्य रहे कि इनदिनों फरार आरोपियों एवं अपराधियों के धरपकड़ की विशेष मुहिम पुलिस ने छेड़ रखी है।
Share To:

Post A Comment: