
एमपी मीडिया पाइंट पुलवामा आतंकवादी हमले पर 42 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस कायराना कृत्य की भर्सना के सांथ करतूतों के देखिए कुछ चित्र
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में (Pulwama Attack) गुरुवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों (Central Reserve Police Force, CRPF) की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 42 जवान शहीद हो गये. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक करीब 8 जवानों की हालत अब भी नाजुक है और करीब 40 से अधिक घायल हैं. बताया जा रहा है कि उरी अटैक के बाद यह पहला सबसे बड़ा आतंकी हमला है. इस हमले पर कई नेताओं ने दुख जताया है. साथ ही राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है. पुलिस ने आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. विस्फोट में कई लोग घायल हो गये। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास बिखरे क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की घटना श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर अवंतिपुरा इलाके में हुई.
Post A Comment: