उम्दा तालीम से हासिल होता दुनियां मे मुकाम - सक्सेना
बच्चों ने कब्बाली और देश भक्ति गीतों से बांधा 


 सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट 

दुनिया में एेसा कोई मुकाम नहीं है जो तालीम से हासिल नहीं किया जा सकता हो, शिक्षा से ही तरक्की के द्वार खुलते है इसके लिए मजबहबी के सांथ दुनियाबी तालीम भी बच्चों के लिए जरूरी है उक्त बात पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में न्यु ऑल ह्युमन हाई स्कूल कस्बा में हुए वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने भी बच्चों को संबोधित किया। 
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मोहम्मद नबी खान के द्वारा पुष्प मालाओं से किया गया। बच्चों ने सास्ंकृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अमन,शानिया, अरवाज, शमरीन सलम फौजिया सहित देश भक्ति गीतों के साथ कब्बाली, नाते, स्पीच, डांस प्रस्तुत किए । विधायक मसूद ने बच्चों की दीनियात स्पीच की खूब तारिफ  की। स्कूल संचालक खान ने बताया की बीते वर्ष बच्चों ने 10वीं की वार्षिक  परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित किए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी स्कूल के बच्चे बढचड़ कर हिस्सा लेते है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजीव गुजराती इरफान बेल्डर, हफिस चौधरी, समीम एहमद, साजिद अली, हफिस अंसारी, आसिफ पठान, इरशाद पहलवान, आसिफ नेता, शमरोज, आमीर मंसूरी, अब्दुल रउफ, इब्राहिम मास्टर सा., शेरू, मुसीर आजम, फरीद, अथर खान, शेख अजीम सहित बढ़ी संख्या में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहें।
Share To:

Post A Comment: