विवाहिता के सांथ दुष्कृत्य का आरोपी गिरफ्तार

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
गत 7 फरवरी को भाऊँखेड़ी की एक महिला के सांथ दुष्यकृत्य करने वाला आरोपी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चड़ गया उसे पुलिस ने ग्राम गुड़भेला से दबिश डालकर गिरफ्तार किया।
इछावर टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि थाना इछावर के अपराध क्र.51/19 धारा 376 , 506 भादवि के आरोपी रियासत पिता वली मोह्म्मद निवासी गुड़भेला थाना मण्डी सीहोर को उसके घर गुडभेला से गिरफ्तार किया गया आरोपी घटना दिनांक 7 फरवरी से ही फरार था। पुलिस को उसके गांव आने की सूचना सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई थी जिसपर कार्रवाई करते हुए उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।आरौपी रियासत की गिरफ्तारी मे अहम भूमिका निरीक्षक अरविंद कुमरे थाना प्रभारी इछावर,प्रधान आरक्षक 426 सुरेखा पवार,प्रधान आरक्षक 377 प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश,आरक्षक626 चरणसिंह,आरक्षक 421 हरभजन ,आरक्षक189 अनिल, सैनिक 480 विक्रम सिंह की रही।

Post A Comment: