इच्छावर/मुवाड़ा
एमपी मीडिया पाइंट

सीहोर का नाम फिल्म इंडस्ट्रीज मे नाम रोशन करने वाले,सीहोर जिले के सलकनपुर क्षेत्र के इटारसी गांव के रहने वाले,विक्रम शर्मा आज फिल्म इंडस्ट्री में विक्रम-बेताल के नाम से जाने जा रहे हैं वह सोमवार को सुप्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर सीहोर पहुंचे और उन्होंने शीघ्र रिलीज़ होने जा रही फिल्म "सस्पेंशन"को हिट हो जाने की मान्नत के सांथ भगवान श्रीगणेश का दर्शन लाभ लेते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया।
 उन्होंने सीहोर जिला प्रेस फोरम के पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नियमों का पालन भी करने का निवेदन आमजनों से किया। उन्होंने कहा कि आप हेलमेट पहने क्योंकि आपका घर पर कोई इंतजार कर रहा है।
Share To:

Post A Comment: