इछावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
अपहरण का आरोपी को गिरफ्तार,
बालिका बरामद,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
रविवार को इछावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अपहृत बालिका को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।
जानकारी अनुसार रामभरोस कोरकू निवासी मोयापानी ने गत 4 फरवरी को अपनी बालिका के अपहरण की रिपोर्ट इछावर थाने मे दर्ज कराई थी। एसपी राजेश सिंह चंदेल,एडीशनल एसपी समीर यादव,एसडीओपी प्रकाश मिश्र के निर्देशन पर टीआई अरविंद कुमरे के नेतृत्व मे आरोपी की धरपकड़ व अपहृत बालिका के बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई आरंभ की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण कायम कर विवेचना आरंभ की तो पता चला कि आरोपी और अपहृत बालिका इछावर थाना क्षेत्र मे ही किसी गांव मे हैं। रविवार को पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी जितेंद्र कोरकू पिता हनमंत कोरकू-26 निवासी सेवनिया परिहार को गिरफ्तार कर लिया सांथ ही उसके पास से अपहृत बालिका को भी बरामद किया। पुलिस टीम मे थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के अलावा एएसआई देवेन्द्रसिंह जादौन,प्रधान आरक्षक सुरेखा पंवार, आरक्षक चरणसिंह भी शामिल थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई पर उसके प्रोत्साहन के लिए एसपी ने इनाम देने की घोषणा भी की है।


Post A Comment: