लकड़ी चोर चड़ा पुलिस के हत्थे,
25 हजार की सागौन भी बरामद
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
कल शनिवार को ग्राम पांगरा खाती निवासी इमरतलाल वर्मा ने सागौन लकड़ी के चोरी की रिपोर्ट इछावर थाना मे दर्ज कराई थी उक्त रिपोर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को लकड़ी चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।जानकारी देते हुए इछावर टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि 25 हजार रुपये मूल्य के सागौन की आठ चौखट आरोपी संतोष वर्मा पिता प्यारेलाल वर्मा-निवासी पांगरा खाती के पास से बरामद करते हुए आरोपी संतोष को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई मे ए एसआई देवेन्द्रसिंह जादौन,प्रधान आरक्षक सुरेखा पंवार एवं आरक्षक चरणसिंह की विशेष भूमिका रही।


Post A Comment: