शा उचित मूल्य दुकान के गोदाम से हजारों रुपये के खाद्यान्न पर चोरों ने किया हाथसाफ,
छप्पर से कबेलू हटाकर वारदात को दिया अंजाम,
हबड़-दबड़ मे मौके पर छोड़ गए जर्किन,
चोरों की तलाश मे सरगर्मी से जुटी पुलिस
हुकुमसिंह मेवाड़ा,
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर थानांतर्गत ग्राम ढाबलामाता मे शासकीय उचितमूल्य की दुकान के गोडाउन से चोरों ने हजारों रुपए के खाद्यान्न पर हाथ साफ किया,पुलिस ने चोरों की तलाश आरंभ कर दी है।
ग्राम ढाबलामाता स्थित राशन दुकान से हजारों रुपये मूल्य का गेहूं, चना,चावल एवं तौल-कांटा पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया। पीएसके प्रभारी के अनुसार चोरी सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात की गई। सोसायटी केंद्र बोरदीकला के अंतर्गत आने वाली ढाबलामाता की राशन दुकान से हजारों के गेहूं,चना,चावल एवं राशन तोलने के कांटे पर राशन गोडाउन से चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान संचालक ने बताया कि बीते दिवस हम उपभोक्ताओं को गेहूं चना बांटकर घर आ गए थे वहीं ग्रामीणों ने हमें सूचना दी और हम तत्काल राशन दुकान पहुंचे हमने स्टॉक देखा तो पाया कि 4 क्विंटल 50 किलो चना, गेहूं 8 क्विंटल एवं चावल 3 क्विंटल 50 किलो चोरी हो गया। यहां तक की चोर राशन तोलने वाला कांटा तक उठा ले गए।चोरों ने छप्पर से कबेलू खिसकाकर गोडाउन मे प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया बाद मे पीछे का ताला तौड़कर माल सहित चंपत हो गए। सूचना के पश्चात पहुंची पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक जर्किन भी बरामद हुई है जो समझा जाता है कि चोर हबड़-दबड़ के दौरान उठाना भूल गए होंगे। दुकान संचालक घींसीलाल नागर ने बताया कि चोरों ने करीब रात 11 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहीं बोरदीकला सोसायटी के मेनेजर कृपालसिंह ठाकुर ने बताया कि संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंच पंचनामा तैयार किया गया बाद मे सेल्समेन द्वारा चोरी की रिपोर्ट इछावर थाने मे मंगलवार को दर्ज करा दी गई है।


Post A Comment: