ब्यूरो डेस्क,एमपी मीडिया पाइंट 


अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घर-घर से बच्चा-बच्चा निकल रहा है संस्थानों से कर्मचारियों की भीड़ भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पीछे नहीं,धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक संगठन अपने-अपने तरीके से शोक व्यक्त कर रहे हैं और हर जगह से एक ही आवाज उठ रही कि खून का बदला खून से ऐसा लो कि बाकी बचे दुश्मनों की रगो मे बहता खून भी पानी बन जाए और उनकी पीड़ियां भी हिंदुस्तान पर कभी नजर न उठा सकें।
सीहोर जिले मे आज कई स्थानों पर श्रद्धांजलि, शोक सभा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


मेहता पेट्रोल पंप इछावर


यहां शुक्रवार को दोपहर मे पंप के कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं ने पुष्पहारों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद परिवारों के प्रति गहरी शोक-संवेदनाएं प्रकट की गई इस अवसर पर संचालक अतुल मेहता विशेष रुप से उपस्थित रहे।
----------------

पान चौराहा इछावर


शुक्रवार रात आठ बजे इछावर के पान चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नगर के सभी वर्गों ने भाग लेते हुए सभी शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और गहरा शोक व्यक्त किया गया। इसके पूर्व आजाद चौक से केंडल मार्च की शुरुआत हुई जो यादवपुरा,गांधी चौक होते हुए पान चौराहा पहुंचा।
दो मिनट का मौन धारणकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे सभी वक्ताओं ने एक स्वर मे कहा कि इस कायराना कृत्य का बदला लेना नितांत आवश्यक है। भारत सरकार सेना को तैयारी का आदेश दे और आतंकियों के सभी ठिकानों के सांथ पाकिस्तान पर हमला कर उसे मूंहतौड़ जवाब दे।
इस अवसर पर कमलसिंह खिंची,राजेश शर्मा,,ब्रजकिशोर व्यास,धनराज यादव,प्रवेश वर्मा,गंगाप्रसाद मालवीय,अतुल मेहता,डा बीएल तिवारी,चंद्रपालसिंह दरबार,कैलाश सुराणा,अजयसिंह खोकर,लखन भाईजी,कमलेश मुदगल,संजय मालवीय,मंगल पांडे,अतिराजसिंह खिंची,शिवराजसिंह राजपूत आदि मौजूद थे
-----------------

कोतवाली चौराहा सीहोर


सर्वधर्म के नागरिकों द्वारा  कोतवाली चौराहा पर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को मौन धारण एवं पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजली दी गई। नागरिकों के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष समाजसेवी महेंद्रसिंह अरोरा ने कहा की अब पाक ने अति कर दी है पुलवामा में शहीद हुए 42 जवानों का खून का बदला अब खून ही देशवासियों को चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी को पाक के घर में घुस कर हमला करने के आदेश सेना को  देना चाहिए। समाजसेवी डॉ अनीस खान ने कहा की पाकिस्तान आतंकवादियों को अपनी जमीन पर पनाह दे रहा है हमारे जवानों पर लगातार हमले हो रहे है पाक को अब मुहंतोड़ जबाव देने का वक्त आ गया है। श्रद्धांजलि सभा मेें केजी बैरागी, रिजवान पठान, हरिपालीवाल, मोहन चौरसिया,कलीम पेंटर, कैलाश विश्वकर्मा, सैंयद मेहमूद अली, पपींदर सिंह, पुनीत शर्मा, भगतसिंह तोमर, निदेश वर्मा, पप्पू कोली, मुमताज खान, विजय यादव, विनय भेटेले, पंकज शर्मा, संतोष व्यास, गुरूमीत सिंह, नरेंश आर्य, राजेंद्र नागर,  गणेशराम रेदास,रामकली बाई गेतराम राठौर, नर्मदा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

-----------------

देवास-भोपाल कॉरिडोर के कर्मचारियों ने किया शहीदों को नमन

पुलवामा जिले में गुरूवार शाम सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले में 44 जवानों के शहीद होने पर पूरे देश का लहू उबल रहा है और शहादत का बदला लेने के ज़ज्बात उमड़ रहे है इसी बीच शुक्रवार को सुबह 10 बजे देवास-भोपाल कॉरिडोर के सदस्यों द्वारा फंदा टोल प्लाजा के सदस्यों ने सांथ मिलकर दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि ‘ तुमने जवानों के रक्त से वैलेंटाइन डे मनाया है, हम आतंकवादियों की भस्म से महा शिवरात्रि मनाएंगे। हमें निंदा नहीं चाहिए और एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए’ ।
सदस्यों को संबोधित करतेे हुए टोल प्लाजा प्रबंधक फिरोज़ खान सीएसआर मैनेजर उमा शंकर पाण्डेय ने कहा मैं निःशब्द हूँ , शून्य हूँ, मेरे देश पर कुर्बान हुए शहीदों को मे दिल से नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंक्तियों के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ की
नफरतों के बीज बोने वाले है जो मुल्क में
ऐसे  गद्दारों को  गोली मार।  देनी  चाहिए
मैनेजर उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि ऐसी कायरता पूर्ण हरकत करने वालों को सरे आम चौराहे पर फांसी के फंदे से लटका देना चाहिए ईश मौके पर दीपक राजेन्द्र विपिन रावेन्द्र ठाकुर एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

----------

भाऊँखेड़ी में भी दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

कल पुलवामा के अवंतीपुरा में हुए आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार के दिन ग्राम भाऊँखेड़ी के गणेश मंदिर चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सैकड़ों  युवाओं व बुजर्गो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं लोगों का घुस्सा पाकिस्तान के प्रति फूटा पड़ा जहाँ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए भाऊँखेड़ी सहित आसपास के गांवों मे भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के समाचार प्राप्त हुए है।
Share To:

Post A Comment: